Breaking News

सुनील गावस्कर और माइकल वॉन ने केविन पीटरसन को दिया करारा जवाब

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पीटरसन ने हाल ही में बयान दिया था कि आज के बल्लेबाज़ पहले के मुकाबले कम तकनीकी और कमजोर हैं। उनके इस बयान पर भारतीय क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर और इंग्लैंड के ही माइकल वॉन भड़क उठे।

गावस्कर ने कहा कि पीटरसन जो भी कह रहे हैं, वो बकवास है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट हमेशा से चुनौतीपूर्ण खेल रहा है और पुराने तथा नए दौर के खिलाड़ियों की तुलना करना सही नहीं है। गावस्कर के मुताबिक हर पीढ़ी के खिलाड़ियों ने अपने समय के हिसाब से बेहतरीन प्रदर्शन किया है और आज के बल्लेबाज़ों में भी दम है।

माइकल वॉन ने भी पीटरसन की खिंचाई करते हुए मजाक में कहा कि लगता है केविन को सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज के बल्लेबाज़ों पर टी20 क्रिकेट का असर जरूर है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उनमें प्रतिभा या तकनीक की कमी है।

दोनों दिग्गजों का मानना है कि आज के बल्लेबाज़ तेज़ गेंदबाजी, ठोस फील्डिंग और आधुनिक क्रिकेट के दबावों का जिस तरह सामना कर रहे हैं, वो काबिल-ए- तारीफ है। इसलिए पुराने और नए दौर के क्रिकेटर्स की तुलना करना गलत है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?