Breaking News
baba venga

बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी: 2043 तक यूरोप में बढ़ेगा इस्लामी प्रभाव?

नई दिल्ली | बुल्गेरिया की रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके उस दावे को लेकर हो रही है जिसमें उन्होंने 2043 तक यूरोप में इस्लामी प्रभाव के बढ़ने की बात कही थी।

बाबा वेंगा, जिनका जन्म 3 अक्टूबर 1911 को बुल्गारिया में हुआ था, जन्म से ही दृष्टिहीन थीं लेकिन दावा किया जाता है कि उन्हें भविष्य देखने की अलौकिक शक्ति प्राप्त थी। उन्हें ‘बाल्कन नास्त्रेदमस’ भी कहा जाता है।

क्या कहती है भविष्यवाणी?

बाबा वेंगा के अनुसार, 2025 से यूरोप में इस्लामी प्रभाव की शुरुआत होगी, और धीरे-धीरे यह प्रभाव 2043 तक शासन स्तर पर पहुंच सकता है। उनका दावा है कि जनसंख्या संतुलन में बदलाव, राजनीतिक अस्थिरता और प्रवास की लहरें इस बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगी।

कौन-कौन से देश हैं संभावित?

वर्तमान में यूरोप के कुछ हिस्सों में पहले से ही इस्लामी जनसंख्या का प्रभाव देखा जाता है, जैसे कि:

  • अल्बानिया

  • बोस्निया और हर्जेगोविना

  • कोसोवो

  • उत्तरी मैसेडोनिया

इनके अलावा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड जैसे देशों में मुस्लिम प्रवासियों की संख्या पिछले कुछ दशकों में तेज़ी से बढ़ी है।

2025 से युद्ध की भविष्यवाणी?

बाबा वेंगा ने यह भी दावा किया था कि 2025 से एक बड़े युद्ध की शुरुआत होगी, जो खासतौर पर मध्य-पूर्व क्षेत्र से शुरू होकर वैश्विक तनाव का रूप ले सकता है।

सच्चाई क्या है?

बाबा वेंगा की कुछ भविष्यवाणियाँ जैसे 9/11 हमला, चेर्नोबिल हादसा और डायना की मौत को लेकर सही मानी जाती हैं, लेकिन कई दावे अब तक प्रमाणित नहीं हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी भविष्यवाणियों को पूरी तरह सच मानना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

About Chandni Khan

Check Also

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है ‘जेडा टावर’, जानें खूबियां

बुर्ज खलीफा का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है जेद्दा टावर 1 किलोमीटर से ज्यादा होगी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?