Breaking News

लक्ष्मी स्वरूपा माता जानकी ने दिए चरण दर्शन: छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में जानकी नवमी पर मनाया सीताजी का जन्मोत्सव

छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्री सीताराम जी में शुक्रवार को जानकी नवमी के अवसर पर सीताजी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दिन मंदिर में सुबह से शाम तक धार्मिक आयोजन हुए। मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पारीक ने बताया कि जानकी जी के चरणों के दर्शन की यह परंपरा 297 साल से चली आ रही है।

मंदिर में सुबह 11:15 बजे 51 किलो दूध से पंचामृत अभिषेक कर माता सीताजी को रजवाड़ी आभूषण पहनाए गए। 101 हवाई गर्जनाओं के साथ माता की जन्म आरती, पालना झांकी, भजन और पद गायन हुआ।

माता जानकी धन और वैभव की देवी लक्ष्मी जी का ही रूप हैं और राजा रामचंद्र जी भगवान विष्णु के अवतार हैं। जानकी नवमी पर माता सीता के दर्शन करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है। जानकी नवमी के अवसर पर शुक्रवार को माता सीता का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों को सुंदर फूलों से सजाकर फूल बंगला का रूप दिया गया। सुबह माता जानकी का पंचामृत अभिषेक कर जन्म आरती की गई। इस अवसर पर भक्तों ने माता जानकी के चरण दर्शन किए, जो साल में एक ही दिन होते हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?