नई दिल्ली: ब्राजील के मशहूर भविष्यवक्ता एथोस सालोमे, जिन्हें लोग ‘लिविंग नॉस्ट्राडेमस’ के नाम से जानते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव को लेकर जो चेतावनी दी थी, वो अब सच होती दिखाई दे रही है।
2023 में दी थी मिडिल ईस्ट में झड़पों की चेतावनी
सालोमे ने 2023 में ही भविष्यवाणी की थी कि मध्य पूर्व में हिंसा की लहर चल सकती है और यह क्षेत्र जल्द ही एक गंभीर संघर्ष की चपेट में आ सकता है। उनकी बात को तब हल्के में लिया गया, लेकिन अप्रैल 2024 में जब इजरायल ने सीरिया स्थित एक ईरानी राजनयिक केंद्र पर एयर स्ट्राइक की और उसके जवाब में 13 अप्रैल को ईरान ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें इजरायल की ओर दागीं, तो सालोमे की बातों की गंभीरता उजागर हुई।
‘ये तो बस शुरुआत है’ – सालोमे की चेतावनी
भविष्यवक्ता का कहना है कि यह संघर्ष अभी थमा नहीं है, बल्कि यह सिर्फ आरंभ है। उन्होंने कहा था कि राजनीति, धर्म और इतिहास – इन तीनों का संगम मध्य पूर्व को एक विस्फोटक क्षेत्र बनाता है और यह टकराव धीरे-धीरे और बड़ा रूप ले सकता है। अब जब हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, तो उनकी कही बातें दोबारा चर्चा में हैं।
AI से युद्ध का नया चेहरा
एथोस सालोमे ने सिर्फ पारंपरिक युद्ध को लेकर नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक युद्ध का प्रमुख हिस्सा बन जाएगा। उनके मुताबिक, AI का इस्तेमाल यदि सही दिशा में हुआ तो शांति का माध्यम बन सकता है, लेकिन अगर इसका गलत उपयोग हुआ तो यह दुनिया को नए प्रकार की लड़ाईयों की ओर धकेल सकता है।
इजरायल-ईरान में AI की भूमिका अहम
उन्होंने खास तौर पर ईरान और इजरायल जैसे देशों का जिक्र करते हुए कहा कि इन देशों में सैन्य रणनीतियों में AI का प्रयोग निर्णायक भूमिका निभा सकता है – चाहे वो साइबर वॉर, ड्रोन अटैक या डिफेंस सिमुलेशन हों।
CHANNEL009 Connects India
