Breaking News

वनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, शहर में हाई अलर्ट

हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके में रेलवे जमीन पर हुए अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में फैसला आने की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया जा रहा है कि वनभूलपुरा में रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर जमीन पर बस्ती बसी हुई है। यहां लगभग 4365 भवन बने हुए हैं, जिनमें करीब 5 हजार परिवारों के लगभग 50 हजार लोग रह रहे हैं। इस मामले में पहले हाईकोर्ट अतिक्रमण हटाने के आदेश दे चुका है, जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

संभावित फैसले को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ ड्रोन और 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फैसला आने की संभावना को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। सोमवार को पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला और हालात का जायजा लिया।

हिस्ट्रीशीटरों पर नजर

पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई है। जानकारी के अनुसार, वनभूलपुरा थाने में 31 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं, जिनमें से दो फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं। खुफिया विभाग भी लगातार जानकारी जुटा रहा है।

बाहरी लोगों पर निगरानी

सुनवाई के दिन बाहरी लोगों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जा रहा है और स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि किसी बाहरी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हालांकि, सुनवाई का क्रम 34वें नंबर पर बताया जा रहा है, जिससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि आज फैसला न आए। फिर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?