NATIONAL SIBLINGS DAY 2025: वर्ल्ड सिबलिंग डे के मौके पर जानिए राजस्थान के उन भाई-बहनों की inspiring कहानियां, जिन्होंने मेहनत और हौसले से प्रशासनिक सेवाओं (IAS, IPS, RAS) में अपना नाम रोशन किया। इनमें 11 में से 9 महिलाएं अफसर बनीं हैं।
1. पंकज और अमित कुमावत – दर्जी के बेटे बने IAS और IPS
झुंझुनूं जिले के पंकज और अमित कुमावत ने 2019 में एक साथ UPSC परीक्षा पास की। उनके पिता दर्जी थे, जो कपड़े सिलकर बच्चों को पढ़ाते थे। दोनों भाइयों ने बिना कोचिंग, घर पर रहकर पढ़ाई की। पंकज को 423वीं और अमित को 424वीं रैंक मिली। इससे पहले 2018 में भी उन्होंने परीक्षा दी थी लेकिन 2019 में दोनों ने अपने सपने को पूरा कर दिखाया।
2. अंजली और अनामिका मीणा – IAS पिता की बेटियां भी बनीं अफसर
दौसा जिले की अंजली मीणा और अनामिका मीणा ने भी 2019 में एक साथ UPSC परीक्षा पास की। उनके पिता रमेश चंद्र मीणा खुद IAS अधिकारी हैं। अनामिका को 116वीं रैंक और अंजली को 494वीं रैंक मिली। परिवार का साथ और सही दिशा की वजह से दोनों बहनों ने एक साथ सफलता पाई।
3. हनुमानगढ़ की पांच बहनें – गांव से निकलकर बनीं अफसर
हनुमानगढ़ जिले के छोटे से गांव भैरूसरी की पांच बहनों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में एक के बाद एक सफलता पाई। इनके पिता सहदेव शरण किसान हैं और सिर्फ आठवीं पास हैं। बेटियों रोमा, मंजू, अंशु, रितु और सुमन ने कड़ी मेहनत से अफसर बनने का सपना पूरा किया। सबसे बड़ी बहन ने पहले सफलता पाई और फिर सभी छोटी बहनों को गाइड किया।
4. टीना और रिया डाबी – सबसे फेमस अफसर बहनें
टीना और रिया डाबी की जोड़ी IAS बहनों में सबसे ज्यादा फेमस है। भले ही उनकी जड़ें राजस्थान से नहीं जुड़ी हैं, लेकिन दोनों को राजस्थान कैडर मिला। टीना ने 2016 में UPSC टॉप किया और फिर छोटी बहन रिया ने भी उनका अनुसरण कर सफलता हासिल की। आज दोनों बहनें राजस्थान में IAS अधिकारी के तौर पर कार्य कर रही हैं।
CHANNEL009 Connects India
