Breaking News

विदिशा में चलती चार्टर्ड बस में लगी आग, यात्री सुरक्षित:इंदौर से सागर जा रही बस का सामान जलकर राख

विदिशा में चलती बस में लगी आग

इंदौर से सागर जा रही चार्टर्ड बस में मचा हड़कंप, यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक चलती चार्टर्ड बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस इंदौर से सागर जा रही थी। घटना के दौरान ड्राइवर और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस से धुआं निकलता देख तुरंत वाहन रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया गया। कुछ ही देर में आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए, लेकिन बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?