Breaking News

विराट कोहली की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगभग 5 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। कोहली इन दिनों लंदन में गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमीन के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेनिंग से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों नेट सेशन के दौरान नजर आ रहे हैं।

कोहली का आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को था, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था। उस मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल कर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से कोहली मैदान से दूर थे।

अब उनकी वापसी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से होगी। यह सीरीज 19 से 25 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। हालांकि, इस दौरे के दौरान होने वाले 5 टी-20 मैचों में कोहली हिस्सा नहीं लेंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिससे कुछ लोगों ने अटकलें लगाई थीं कि कोहली शायद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। लेकिन लंदन में उनकी यह तैयारी और ट्रेनिंग सत्र इन अफवाहों को गलत साबित कर रहा है, और फैन्स को उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार है।

 

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?