Breaking News

विराट कोहली ने फोटो शेयर कर कहा शुक्रिया – कौन हैं नईम अमीन

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली है, जिसमें उनके साथ बल्ला पकड़े एक शख्स खड़ा है। यह शख्स नईम अमीन हैं, जो आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच हैं। नईम पेशेवर और शौकिया खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं और उन्हें बेहतर क्वालिटी के क्रिकेट उपकरण भी उपलब्ध कराते हैं।

तस्वीर के साथ कोहली ने लिखा – “हिट में मदद करने के लिए शुक्रिया भाई, तुमसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।” वहीं नईम अमीन ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए जवाब दिया – “मुझे भी तुमसे मिलकर अच्छा लगा, जल्दी फिर मिलते हैं।”

कोहली की यह पोस्ट देखकर माना जा रहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया जाएगी, जहां तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद कोहली टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेल रहे हैं। टी20 से संन्यास के बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को रजत पाटीदार की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

About Hussain

Check Also

41 साल की उम्र में क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो ने जड़ी ‘सेंचुरी’, इत‍िहास रचने से 29 गोल दूर

41 की उम्र में भी रोनाल्डो का जलवा कायम, करियर की ‘सेंचुरी’ पूरी कर रचा …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?