Breaking News

शपेजा क्रिकेट लीग 2025: बेटे ने पिता को लगाया छक्का, स्टेडियम में गूंजीं हंसी की आवाजें

अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी क्रिकेट की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन शायद ही कभी किसी मौके ने उन्हें इतना भावुक किया होगा, जितना कि शपेजा क्रिकेट लीग 2025 के एक मुकाबले ने।

इस मैच में मोहम्मद नबी Mis Ainak Knights की तरफ से खेल रहे थे, जबकि उनके 18 साल के बेटे हसन ईसाख़िल दूसरी टीम Amo Sharks का हिस्सा थे। जैसे ही नबी ने अपनी पहली गेंद डाली, हसन ने उस पर जोरदार छक्का जड़ दिया। हसन के इस शॉट के बाद कमेंटेटर ने चुटकी लेते हुए कहा, “वो तुम्हारे पिता हैं, थोड़ा सम्मान दिखाओ!” यह लाइन सुनकर स्टेडियम में बैठे दर्शक ठहाकों में झूम उठे। यह पल सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ।

यह मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं था, बल्कि पिता और बेटे के बीच एक खास रिश्ता भी दर्शा रहा था – जहां सम्मान भी था और प्रतिस्पर्धा भी। हसन का यह छक्का उनके आत्मविश्वास को दिखाता है और यह भी कि अब एक नई पीढ़ी मैदान में कदम रख चुकी है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?