Breaking News

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है। कुछ खिलाड़ी तो इतने मैच खेल चुके हैं कि उनके नाम आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं। आइए जानते हैं, किसने कितने वनडे खेले और कैसा प्रदर्शन किया।

1. सचिन तेंदुलकर – 463 मैच

भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 1989 से 2012 तक 463 वनडे खेले। इस दौरान उन्होंने 18426 रन बनाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 200 रहा, जो वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक था। उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक जड़े।

2. महेला जयवर्धने – 448 मैच

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 1998 से 2015 तक 448 वनडे खेले और 12650 रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी औसत 33.37 रही और उन्होंने 19 शतक लगाए। फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 218 कैच पकड़े।

3. सनथ जयसूर्या – 445 मैच

श्रीलंका के विस्फोटक ओपनर सनथ जयसूर्या ने 445 वनडे में 13430 रन बनाए और 323 विकेट भी लिए। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/29 रहा और उन्होंने 4 बार पारी में पांच विकेट झटके।

4. कुमार संगकारा – 404 मैच

श्रीलंका के महान विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा ने 404 वनडे में 14234 रन बनाए। उन्होंने 25 शतक लगाए और विकेटकीपिंग में 402 कैच व 99 स्टंपिंग किए, जो एक खास रिकॉर्ड है।

5. शाहिद अफरीदी – 398 मैच

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे में 8064 रन बनाए और 395 विकेट लिए। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 7/12 रहा और उन्होंने 9 बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?