Breaking News

सागर में धूमधाम से मनी संत रविदास जयंती, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

सागर: संत रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को सागर शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत:
वाल्मीकि समाज और वाल्मीकि समाज मंदिर समिति, कटरा बाजार के तत्वावधान में तीनबत्ती पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल महंत, अखाड़ों के उस्ताद और आकर्षक झांकियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही, वाल्मीकि समाज ने प्रसाद वितरण भी किया। कार्यक्रम में गुलाब मुखिया, अमित कछवाह, भोला प्रसाद करोसिया, रमेश बोयत, सुदामा मछंदर, कुलदीप बाल्मीकि, सुदेश सनकत, गजेंद्र बोहत, गोकुल मछंदर, कमलेश, राजेंद्र सनकत, मोहित मैना और रज्जन करोसिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

भाजपा ने किया स्वागत:
भारतीय जनता पार्टी ने तीनबत्ती पर विशेष पंडाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पालकी यात्रा निकाली गई:
संत रविदास जयंती पर पालकी यात्रा और चल समारोह में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पंचमदास महाराज और नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने संत रविदास की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा अंबेडकर चौराहा से शुरू होकर राहतगढ़ बस स्टैंड, विजय टॉकीज, कटरा मस्जिद और गौर मूर्ति होते हुए भगवानगंज में समाप्त हुई।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की पूजा-अर्चना:
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, गुरु रविदास आश्रम, कर्रापुर पहुंचे और संत रविदास की पूजा-अर्चना की। उन्होंने समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार, हर्ष यादव, जिला प्रभारी घनश्याम सिंह, बाबा संतोष दास और पुष्पेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

ट्रम्प ने चीन में भुनी हुई बतख-आइसक्रीम खाई; 20 PHOTOS:जिनपिंग के साथ हैवन टैंपल देखा, अमेरिकी पत्रकार बीजिंग में सैकड़ों CCTV देख हैरान

चीन दौरे पर ट्रम्प का अलग अंदाज! जिनपिंग संग ‘हैवन टैंपल’ पहुंचे, बीजिंग में भुनी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?