Breaking News
syriya

सीरिया में अपमानजनक ऑडियो क्लिप के बाद भड़की हिंसा, 5 की मौत

सीरिया के कई हिस्सों में उस समय तनाव गहरा गया जब एक अपमानजनक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें कथित तौर पर इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो एक ड्रूज़ समुदाय से संबंधित धार्मिक व्यक्ति का है, जिससे समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया।

दमिश्क के दक्षिण में स्थित जरामाना इलाके में सोमवार रात से शुरू हुई झड़पें मंगलवार सुबह तक जारी रहीं, जिनमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जरामाना में मोर्टार हमलों की भी खबर है, जिनमें कई नागरिक घायल हुए। इसके अलावा, राजधानी के दक्षिण में अल-कौस और अशरफियत सहनाया जैसे क्षेत्रों में भी हिंसक झड़पें देखी गईं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना के विरोध में आवाज उठा रहे हैं और कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली इस घटना ने माहौल को अस्थिर कर दिया है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?