Related Articles
ईंधन बचत अभियान का असर, सुप्रीम कोर्ट स्टाफ को 2 दिन वर्क फ्रॉम होम
जज कार पूलिंग से पहुंचेंगे कोर्ट, पीएम मोदी की अपील के बाद बड़ा फैसला
देश में ईंधन बचाने और ऊर्जा खपत कम करने की अपील के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट प्रशासन ने स्टाफ के लिए सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज भी कार पूलिंग के जरिए कोर्ट पहुंचेंगे, ताकि ईंधन की बचत की जा सके। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा कम करने और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की बात कही थी।
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट प्रशासन ने कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से कामकाज जारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जरूरी मामलों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया पहले की तरह जारी रहेगी।
इस कदम को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य सरकारी संस्थान भी इसी तरह के कदम उठा सकते हैं।
CHANNEL009 Connects India
