Breaking News

सूर्यकुमार यादव और महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का मजेदार वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अक्सर अपने मजेदार अंदाज और हंसाने वाले वीडियो के लिए चर्चा में रहते हैं। इस बार वह एक खास वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह महिला क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों मशहूर ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग डांस करते नजर आ रहे हैं। यह डांस कुछ समय पहले एक 11 साल के इंडोनेशियाई बच्चे ने किया था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब सूर्यकुमार और श्रेयंका ने भी उसी अंदाज में यह डांस किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री, हंसी-मजाक और एनर्जी देखने लायक है। फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटाया है और कमेंट सेक्शन में लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कुछ लोगों ने इसे “क्रिकेट की दुनिया का बेस्ट डांस वीडियो” बताया तो कुछ ने कहा कि “सूर्या हमेशा एंटरटेन करने में सबसे आगे रहते हैं।”

श्रेयंका पाटिल एक उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में पहचान बनाई है। वह एक ऑलराउंडर हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए भी जानी जाती हैं। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज़ आ चुके हैं और हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। फैंस को सूर्यकुमार और श्रेयंका की यह जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और अब यह क्रिकेट और डांस दोनों के फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का नया जरिया बन चुका है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?