Breaking News

स्टीव स्मिथ ने की इंग्लैंड टीम की तारीफ, कहा- अब वो हालात के हिसाब से खेलते हैं, भारत से मिली सीख ने बदला नजरिया

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड टीम अब सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं खेलती, बल्कि मैच की स्थिति को देखते हुए रणनीति बनाती है। इससे टीम और ज्यादा खतरनाक बन गई है।

स्टीव स्मिथ ने यह भी कहा कि पिछले साल भारत के खिलाफ इंग्लैंड को जो सीरीज मिली थी, उसने उनकी सोच में बड़ा बदलाव किया है। उस सीरीज में इंग्लैंड ने शुरुआत में आक्रामक क्रिकेट खेला था, लेकिन बाद में उन्हें यह समझ आया कि हर हाल में तेजी से रन बनाना सही तरीका नहीं होता। उन्होंने हालात के हिसाब से खेलने की कला सीख ली है। स्मिथ ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब 2025 के आखिर में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आना है, जहां एशेज सीरीज खेली जाएगी। स्मिथ ने माना कि अब इंग्लैंड की टीम पहले से ज्यादा बैलेंस्ड और समझदार खेल दिखा रही है।

स्मिथ ने कहा, “पहले इंग्लैंड सिर्फ दर्शकों को लुभाने के लिए खेलता था, लेकिन अब वे ज्यादा समझदारी से खेलते हैं। भारत के खिलाफ सीरीज ने उन्हें सिखाया कि कब आक्रामक होना है और कब रुककर खेलना है। अब वे हालात के अनुसार खेलते हैं, और यह उन्हें एक खतरनाक टीम बनाता है।”

About Hussain

Check Also

कोटा नगर निगम में EVM विवाद के बाद पुनर्मतदान की प्रक्रिया जारी

कोटा नगर निगम चुनाव में EVM से जुड़े विवाद के बाद अब प्रभावित मतदान केंद्रों …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?