Related Articles
भोपाल।
भोपाल में आग की निगरानी अब स्पेस यानी सेटेलाइट से की जा रही है। खेतों में कटाई के बाद पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ा है, इसलिए सैटेलाइट से निगरानी शुरू की गई है। लेकिन रिपोर्ट देखकर सब चौंक गए क्योंकि पराली से ज्यादा आग जंगलों में लगी है।
पिछले सात दिनों में प्रदेश के 6145 स्थानों पर आग लगने की सूचना सेटेलाइट सिस्टम से वन विभाग को मिली है। यह आंकड़ा पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
राजधानी में लहारपुर और मंडीदीप में ज्यादा धुआं
भोपाल की हवा की बात करें तो लहारपुर, मंडीदीप और बैरागढ़ रोड के आसपास सबसे ज्यादा धुआं मिला है, जो पराली जलाने के कारण फैला है।
टीटी नगर में ओजोन का स्तर ज्यादा
वायु गुणवत्ता की बात करें तो पर्यावरण परिसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 101 और कलेक्ट्रेट का 105 दर्ज हुआ। इन इलाकों में हवा में धूल और ओजोन की मात्रा अधिक पाई गई। टीटी नगर का AQI 140 दर्ज हुआ, जो सबसे ज्यादा है।
खुले मैदानों और खेतों पर भी नजर
राजधानी के कुछ खुले इलाकों में आग लगने के अलर्ट मिले हैं, जिनमें लहारपुर और मंडीदीप प्रमुख हैं। इन जगहों पर पराली जलाने और आग की घटनाओं पर नजर रखने के लिए अब तकनीकी उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है।
– ब्रजेश शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
CHANNEL009 Connects India
