Breaking News

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: इंदौर-दिल्ली नई फ्लाइट, नए साल में मिलेगी एक और सौगात

इंदौर के देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 20 दिसंबर से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू हो रही है। इसके अलावा, 15 दिसंबर से कोलकाता के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है। अब दिसंबर में दिल्ली और कोलकाता के लिए दो नए रूट पर फ्लाइट शुरू हुई हैं। नए साल के पहले महीने यानी 15 जनवरी से हैदराबाद के लिए भी नई फ्लाइट का संचालन होगा।

इंदौर-दिल्ली फ्लाइट शेड्यूल

  • दिल्ली से सुबह 5 बजे रवाना होकर, इंदौर सुबह 6.25 बजे पहुंचेगी।
  • इंदौर से सुबह 6.55 बजे रवाना होकर, दिल्ली सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी।

इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट शेड्यूल

  • हैदराबाद से शाम 4.40 बजे रवाना होकर, इंदौर शाम 6.25 बजे पहुंचेगी।
  • इंदौर से शाम 6.55 बजे रवाना होकर, हैदराबाद रात 8.25 बजे पहुंचेगी।

इंदौर-कोलकाता फ्लाइट शेड्यूल

  • कोलकाता से शाम 6.30 बजे रवाना होकर, इंदौर रात 8.40 बजे पहुंचेगी।
  • इंदौर से रात 9.10 बजे रवाना होकर, कोलकाता रात 11.20 बजे पहुंचेगी।

About admin

Check Also

Outage: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा ChatGPT भी हुआ था डाउन, अब ठीक है सेवा

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के साथ-साथ, OpenAI के चैटबॉट ChatGPT को भी हाल ही में …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?