Breaking News

29-30-31 मार्च की छुट्टी रद्द, खुले रहेंगे ऑफिस

इंदौर: वित्तीय वर्ष 2024-25 के बकाया टैक्स जमा करने की सुविधा के लिए 29, 30 और 31 मार्च को भी अवकाश नहीं रहेगा। इन तीन दिनों में भी नगर निगम मुख्यालय और सभी 22 जोन के राजस्व काउंटर खुले रहेंगे ताकि लोग आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकें।

सरकारी विभागों से भी टैक्स वसूली जारी

नगर निगम सरकारी विभागों से बकाया टैक्स वसूलने पर जोर दे रहा है। कई विभागों ने पहले ही अपना टैक्स जमा कर दिया है, लेकिन पुलिस और सीपीडब्ल्यूडी जैसे विभागों से अब भी वसूली बाकी है

वसूली के लिए होगी सख्ती

नगर निगम ने विभागों को पत्र भेजकर जल्द टैक्स जमा करने के लिए कहा है। अगर वे समय पर भुगतान नहीं करते हैं, तो निगम सख्त कदम उठाने की योजना बना रहा है

इन सरकारी विभागों ने जमा किया टैक्स

🔹 सेंट्रल जेल: ₹13,08,104
🔹 बीएसएनएल: ₹3,35,42,376
🔹 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय: ₹35,41,393
🔹 महिला एवं बाल विकास विभाग: ₹54,25,210
🔹 सेंट्रल एक्साइज: ₹3,29,670
🔹 सीआईपीएमसी: ₹1,13,032
🔹 ऑल इंडिया रेडियो: ₹3,30,677
🔹 दूरदर्शन: ₹1,45,167
🔹 एयरपोर्ट: ₹22,07,858
🔹 आरआरकैट: ₹32,00,000
🔹 एमएसएमई: ₹99,441
🔹 बीएसएफ (CSWT): ₹32,97,966
🔹 बीएसएफ (STC): ₹41,72,958

महापौर की अपील

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से संपत्ति कर, जल कर और कचरा प्रबंधन शुल्क समय पर जमा करने की अपील की है।

अब बिना किसी छुट्टी के, 31 मार्च तक टैक्स जमा करें और अतिरिक्त दंड से बचें!

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?