Related Articles
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाबू को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला एक रिटायर्ड कर्मचारी के एरियर भुगतान से जुड़ा हुआ है। हेमंत दाण्डेकर, जो चंद्रशेखर आजाद आदिवासी ग्रामीण दृष्टिहीन पुनर्वसन केंद्र, भाबरा में वार्डन थे, साल 2018 में रिटायर हुए थे। साल 2022 में उनका निधन हो गया। उनके 9.36 लाख रुपये के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ था।
बाबू ने मांगी रिश्वत
इस भुगतान के बदले बाबू अलताफ खान ने 5 प्रतिशत कमीशन (45 हजार रुपये) की रिश्वत मांगी थी। मृतक कर्मचारी के बेटे अभिनव दाण्डेकर ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस में कर दी।
रंगे हाथों हुई गिरफ्तारी
लोकायुक्त पुलिस ने जिला पंचायत भवन में सामाजिक न्याय और निशक्त विभाग के क्लर्क को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी पर क्या कार्रवाई होगी?
बाबू अलताफ खान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
CHANNEL009 Connects India
