Breaking News

कवर्धा: स्लम स्वास्थ्य योजना में लापरवाही, तत्कालीन प्रभारी CMO नरेश वर्मा पर FIR के निर्देश

छत्तीसगढ़ के कवर्धा नगर पालिका में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नरेश कुमार वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं

25.91 लाख रुपये की वसूली नहीं करने का आरोप

जानकारी के अनुसार योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाने वाली सेवा प्रदाता कंपनी पर 25 लाख 91 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था
लेकिन इस राशि की वसूली नहीं की गई। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए शासन ने कार्रवाई करने का फैसला लिया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय नवा रायपुर अटल नगर ने नगर पालिका परिषद कवर्धा को पत्र भेजकर मामले में तुरंत थाने में एफआईआर दर्ज कराने और रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस और वेतन से वसूली का आदेश

राज्य शहरी विकास अभिकरण ने जून 2025 में नरेश वर्मा को प्रथम दृष्टया दोषी माना और उनके वेतन से 20 लाख 80 हजार 880 रुपये वसूलने का आदेश दिया था।
इसके बाद मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में भी यह सामने आया कि कंपनी से पूरी जुर्माना राशि वसूल नहीं की गई थी।

जांच के बाद निलंबन

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने नरेश कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया। उस समय वे कवर्धा में प्रभारी CMO थे और वर्तमान में बेमेतरा में पदस्थ थे।

योजना की पारदर्शिता पर सवाल

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य शहरों की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
लेकिन इस योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच करेगी, जबकि विभाग भी पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है।

About admin

Check Also

होली पर हंगामा, पुलिस टीम पर हमला – कई जवान घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में होली के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। बिल्हा थाना क्षेत्र …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?