Breaking News

आज के पेट्रोल-डीजल के रेट: जानें प्रमुख शहरों में ताजा कीमतें

आज, सोमवार 2 दिसंबर 2024 को, भारत में ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। हर दिन सुबह 6 बजे ये रेट अपडेट किए जाते हैं। राज्यों में टैक्स और ट्रांसपोर्ट की लागत अलग-अलग होने से हर जगह ईंधन की कीमतें भिन्न होती हैं। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव:

  • दिल्ली:
    • पेट्रोल: ₹94.77/लीटर
    • डीजल: ₹87.67/लीटर
  • मुंबई:
    • पेट्रोल: ₹103.44/लीटर
    • डीजल: ₹89.97/लीटर
  • जयपुर:
    • पेट्रोल: ₹104.72/लीटर
    • डीजल: ₹90.21/लीटर
  • कोलकाता:
    • पेट्रोल: ₹104.95/लीटर
    • डीजल: ₹91.76/लीटर
  • गुरुग्राम:
    • पेट्रोल: ₹95.04/लीटर
    • डीजल: ₹87.90/लीटर
  • चेन्नई:
    • पेट्रोल: ₹100.80/लीटर
    • डीजल: ₹92.39/लीटर
  • बेंगलुरु:
    • पेट्रोल: ₹102.92/लीटर
    • डीजल: ₹88.99/लीटर
  • पटना:
    • पेट्रोल: ₹105.47/लीटर
    • डीजल: ₹92.32/लीटर
  • लखनऊ:
    • पेट्रोल: ₹94.69/लीटर
    • डीजल: ₹87.81/लीटर

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का असर:

पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट (VAT) और केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी पर निर्भर करती हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में टैक्स दर ज्यादा होने से यहां पेट्रोल-डीजल महंगा होता है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, और पंजाब जैसे राज्यों में टैक्स कम होने से ईंधन सस्ता रहता है।

अपने शहर में ईंधन के दाम ऐसे चेक करें:

आप रोजाना अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत एसएमएस से जान सकते हैं।
इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक अपने शहर का RSP कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाएं।

About admin

Check Also

क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव बना कारण

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?