Breaking News

UP: शादी में रसमलाई खाने से 400 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

मथुरा के मांट में एक शादी समारोह के दौरान रसमलाई खाने से 400 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोगों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि बाकी घर पर इलाज करा रहे हैं।

6 दिसंबर को मांट के गांव जाबरा के केवल सिंह की बेटी हेमतला की शादी बाघई के सुमित कुमार से हो रही थी, जबकि दूसरी बेटी प्रेमलता की शादी हसनपुर के नेपाल से तय थी। शादी राया में अर्श ग्रीन गार्डन में हुई थी। इस दौरान सभी घराती और बराती ने खाना खाया, और जिसके बाद रसमलाई खाने वालों की तबीयत बिगड़ गई।

केवल सिंह ने बताया कि रसमलाई खाने से ही उनकी तबीयत खराब हुई। 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कई लोग मथुरा के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, और कुछ लोग घर पर ही आराम कर रहे हैं।

बीमार हुए लोगों में जाबरा, हसनपुर, और बाघई के लोग शामिल हैं, जिनकी तबीयत बिगड़ गई है। बीमारों में केवल सिंह, हरप्रसाद, गजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, रवेंद्र कुमार, ललिता, लक्ष्मी देवी, ललितेश, अंजू, मुन्नी देवी, वीरमती, तुषार, संचित, हरीश, संचित, सन्नी चौधरी, शिव शंकर, कपिल, मीरा, कविता, अमित चौधरी, योगेश देवी और अन्य शामिल हैं।

About admin

Check Also

Weight Loss Tips: बिना जिम जाए इन 3 आसान तरीकों से घटाएं वजन

आजकल व्यस्त जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। लेकिन …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?