Related Articles
मऊ जिले में ठंडी और गलन भरी हवाओं से लोग परेशान होने लगे हैं। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे आजमगढ़ मंडल में शीतलहर का येलो अलर्ट लागू हो गया है।
प्रशासन की तैयारियां पूरी
ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने रैन बसेरों और अलाव की पुख्ता व्यवस्था की है। लोगों को शीतलहर से राहत देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
आज का मौसम
मऊ में आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर चटकीली धूप खिली रहेगी।
कृषि पर असर
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्यादा धूप से गेंहू की फसल प्रभावित हो सकती है। यदि ठंड कम पड़ी तो फसल की पैदावार घटने के आसार हैं।
शीतलहर के इस दौर में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।