Breaking News

केजरीवाल की तस्वीर पर उठ रहे सवाल: आतिशी का जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की वीडियो ब्रीफिंग के दौरान पीछे लगी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें भगत सिंह और डॉ. भीम राव आंबेडकर की तस्वीर के बीच में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर लगी दिख रही है। इसको लेकर भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। इसके बाद आप ने भी पलटवार किया है।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा है कि ‘केजरीवाल आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ चल रहे संघर्ष के प्रतीक हैं और उनकी यह तस्वीर इसी बात का प्रमाण है। केंद्र सरकार ने झूठे आरोप में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। यह तस्वीर हमें याद दिलाने के लिए है कि आज भाजपा के खिलाफ जो संघर्ष चल रहा है वह किसी स्वतंत्रता की लड़ाई से कम नहीं है’।

आतिशी ने कहा कि एक समय था जब देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ लड़ती थी, और आज ऐसा समय है जब हमें सत्ता पक्ष की तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करना है। अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?