
छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में धान खरीदी में एक बार फिर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दुलदुला विकासखंड के कस्तूरा मंडी से रहस्यमय तरीके से 1400 क्विंटल धान गायब हो गया। किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने इस मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई है। जांच में बड़े घोटाले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।