Breaking News

विदेशों में बढ़ रही राजस्थानी खाने की धूम, विदेशी शेफ राजस्थान में सीख रहे नए पकवान

जयपुर। राजस्थान का देसी स्वाद अब विदेशों तक पहुंच रहा है। यहां घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी खाना इतना पसंद आ रहा है कि वे अपने टूर को कुछ दिन और बढ़ाकर यहां के स्थानीय लोगों से तरह-तरह के राजस्थानी व्यंजन बनाना सीख रहे हैं। कुकिंग सीखने के बाद वे अपने देश जाकर वही स्वादिष्ट खाना बना रहे हैं।

टूर ऑपरेटरों ने बताया कि राजस्थान विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है, और यहां का मसालेदार खाना उन्हें बहुत लुभा रहा है। वे अलग-अलग रेसिपीज़ में दिलचस्पी ले रहे हैं और खाने के लिए आमंत्रित भी किए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, कैलिफ़ोर्निया, जर्मनी, साउथ अफ्रीका, पोलैंड और आयरलैंड से आए पर्यटकों ने जयपुर के फूड ब्लॉगर्स, क्यूरेटर्स और स्थानीय लोगों से राजस्थानी खाने की खासियतों को सीखा है।

राजस्थानी कढ़ी बनाना सीखा

फ्रांस की पेनेलोप ने बताया कि उन्हें भारत का खाना बहुत पसंद है, खासकर राजस्थानी व्यंजन। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर घूमने के दौरान उन्होंने राजस्थानी कढ़ी बनाना सीखा और इसे अपने देश में भी बनाती हैं।

ऑनलाइन क्लासेस भी हो रही हैं लोकप्रिय

जयपुर की फूड ब्लॉगर ऋचा खेतान और रतिका भार्गव ने बताया कि अब विदेशी पर्यटकों को भारतीय संस्कृति के साथ-साथ यहां का पारंपरिक खाना बनाना भी पसंद आने लगा है। कई विदेशी शेफ उनसे अलग-अलग प्रकार के इंडियन और राजस्थानी फूड की रेसिपी सीख रहे हैं। वे कुकिंग बुक्स ले जाते हैं और ऑनलाइन क्लासेस भी लेते हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी राजस्थानी खाने की लोकप्रियता बढ़ी है।

कुकिंग क्लासेस के लिए टूर पैकेज बढ़ा रहे हैं

टूर ऑपरेटर वैभव मूलचंदानी के अनुसार, पहले पर्यटक केवल पर्यटन स्थलों को देखने के लिए टूर पैकेज बढ़ाते थे, लेकिन अब कुकिंग क्लासेस के लिए भी वे टूर पैकेज बढ़ा रहे हैं। खासकर राजस्थानी फूड सीखने का क्रेज बढ़ रहा है, और विदेशी पर्यटक तरह-तरह की रेसिपीज़ सीख रहे हैं

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?