Breaking News

सीकर में सड़क पर दौड़ते बच्चे को कार ने मारी टक्कर, 40 फीट दूर गिरा

सीकर में एक बच्चा पतंग लूटने के लिए सड़क पर दौड़ा और एक कार की चपेट में आ गया। रविवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें बच्चा सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा था और एक कार से टकरा गया। इसके बाद वह उछलकर करीब 40 फीट दूर गिरा। कार चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और आसपास के लोग दौड़कर बच्चे के पास पहुंचे।

बच्चे को सीकर के एसके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और वह बोल नहीं पा रहा है।

घटना सीकर के लोसल थाना क्षेत्र में हुई। घायल बच्चे के परिजन ने बताया कि शिवम (7) 6 दिसंबर को स्कूल से लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ पतंग उड़ाने गया था। घर से 500 मीटर दूर सड़क पर कटी पतंग को लूटने के लिए वह दौड़ते हुए सड़क पर गया। इसी दौरान उसकी टक्कर कार से हो गई।

लोसल थानाधिकारी के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

Film Wrap: दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, ‘महावतार परशुराम’ का दमदार टीजर रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी खबरों में आज दो अपडेट्स चर्चा में हैं। एक तरफ जहां दीपिका …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?