संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीडीएस I भर्ती परीक्षा 2024 के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए कुल 590 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 470 पुरुष पाठ्यक्रम के लिए और 120 महिला पाठ्यक्रम के लिए चुने गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
आयोग ने जानकारी दी है कि अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। साथ ही, उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
UPSC CDS I फाइनल मेरिट लिस्ट में टॉप 3 कैंडिडेट्स:
पुरुषों में:
रणबीर नेगी
अर्चित चौहान
देवेन्द्र शर्मा
महिलाओं में:
दिव्या
प्रांजल नांगारे
मानसी बसेरा
मेरिट लिस्ट कैसे देखें:
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर UPSC CDS I Merit List लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।
पेज को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
UPSC CDS का पूरा नाम: UPSC का पूरा नाम संघ लोक सेवा आयोग है और CDS का मतलब है संयुक्त रक्षा सेवा (Combined Defence Services)। इस परीक्षा के माध्यम से कैंडिडेट्स का चयन भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अधिकारी के रूप में किया जाता है। यह परीक्षा UPSC द्वारा आयोजित की जाती है।