Breaking News

Ambikapur Nigam: भाजपा पार्षद ने कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

अंबिकापुर: भाजपा नेता और पार्षद मधुसूदन शुक्ला ने नगर निगम अंबिकापुर की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अमृत मिशन योजना के तहत केंद्र से मिले 106 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि शहर में पानी की किल्लत बनी हुई है, जबकि योजना के लिए दी गई राशि का सही इस्तेमाल नहीं हुआ है। पाइपलाइन भी ठीक से बिछाई नहीं गई है और अधिकतर राशि का बंदरबांट किया गया है।

शुक्ला ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में शहर की सड़कों का निर्माण घटिया स्तर का हुआ है, जिससे सड़कें टूटने लगी हैं। नालियां गंदगी से भरी हुई हैं और साफ-सफाई की स्थिति भी बहुत खराब है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, जैसे सिटी बस सेवा का संचालन और संपत्ति कर आधा करने का वादा, उसे पूरा नहीं किया।

शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने निगम क्षेत्र में 3300 मकान बनाने का वादा किया था, लेकिन केवल 498 मकान ही बने। कई निर्माण अधूरे पड़े हैं और नगर निगम का भवन भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार थी, तब निगम क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार उसे बचा नहीं पाई।

मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और आने वाले दिनों में जनता कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार का सजा जरूर देगी।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?