Breaking News

CG News: धान खरीदी रहेगी बंद, किसानों में सरकार के खिलाफ नाराजगी

उपार्जन केंद्र सरोना में तीन दिनों से धान खरीदी बंद है। किसानों का कहना है कि उपार्जन केंद्र में पर्याप्त जगह नहीं है, जिससे धान का परिवहन नहीं हो पा रहा है। किसानों को बार-बार केंद्र आने-जाने में कठिनाई हो रही है और उनके टोकन की तिथि बढ़ाने की भी समस्या सामने आ रही है।

सरोना उपार्जन केंद्र के ऑपरेटर नारायण निषाद ने बताया कि अब तक 43566.80 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है, जबकि 32088.80 क्विंटल धान की खरीदी बाकी है। 410 किसानों का धान अभी खरीदा जाना बाकी है।

धान परिवहन के लिए कोई ट्रक नहीं भेजे गए हैं। मिलर्स से संपर्क करने के बावजूद, परिवहन के लिए ट्रक नहीं मिल रहे हैं। इस कारण से धान की खरीदी बंद कर दी गई है। किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्दी धान का परिवहन करने की मांग की है, वरना वे धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं।

About admin

Check Also

वैभव सूर्यवंशी के शानदार IPL प्रदर्शन का मिला इनाम, BCCI ने पहली बार वनडे टीम में किया शामिल।

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, अब टीम इंडिया में एंट्री शानदार प्रदर्शन से BCCI प्रभावित, …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?