Breaking News

मध्यप्रदेश: लूडो खेलकर कवरेज के लिए निकला पत्रकार, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद खबर आई है, जहां एक पत्रकार ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

घटना बुधवार दोपहर की है, जब 40 वर्षीय वेंकेटेश भार्गव रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर झेलम एक्सप्रेस के सामने कूद गए। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन तब तक उन पर चढ़ चुकी थी।

मृतक की जेब से एक पर्ची और आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका और उसके पिता का नाम लिखा था। उसके बैग में एक निजी चैनल की माइक आईडी भी पाई गई।

जानकारी के अनुसार, वेंकेटेश लूडो खेल रहे थे और कवरेज के लिए निकलने से पहले वह अपने दोस्तों के साथ फूल बाग चौराहे पर थे। उन्होंने पत्रकारिता में आने से पहले कोचिंग और कॉलेज के छात्रों को पढ़ाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?