Breaking News

कीटनाशक दवा से मटर की फसल हुई खराब, किसान को भारी नुकसान

बीना: किसान जयंत पाराशर ने मटर की फसल पर पोषक और फंगीसाइड दवा का छिड़काव किया था, जिससे साढ़े तीन एकड़ की फसल पूरी तरह खराब हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत उस दुकानदार से की है, जहां से दवा खरीदी थी

डेढ़ लाख रुपए का नुकसान

फसल खराब होने से किसान को करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि दवा छिड़कने के बाद फसल सूख गई और अब लागत निकलना भी मुश्किल है

जांच की मांग

  • किसान ने दुकानदार और संबंधित कंपनी को इसकी जानकारी दी।
  • कृषि विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत कर जांच कराने की मांग की
  • किसान का कहना है कि जिस खेत में दवा डाली गई थी, केवल वही फसल खराब हुई है, बाकी खेतों की फसल ठीक है

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी दवाओं के सैंपल नहीं लेते और न ही जांच कराते। हाल ही में खुरई में भी ऐसा मामला आया था, जहां दवा डालने के बाद चना की फसल खराब हो गई थी

📢 किसान ने कृषि विभाग से कार्रवाई करने की मांग की है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?