Breaking News

विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, 31 जोड़ों ने लिया सात फेरे, मुख्यमंत्री साय ने किया आशीर्वाद

रायपुर में रविवार को आशीर्वाद भवन में 31 विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इस मौके पर उल्लास का माहौल था, और दिनभर मंगल गीत गूंजते रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी जीवन की कामना की। समारोह में आर्य समाज के प्रमुख आचार्य जगबंधु और उनके 25 साथियों ने विकलांग जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया।

यह आयोजन अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा और सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा किया गया। इस विवाह में कुछ जोड़ों ने जातीय बंधनों को तोड़ते हुए अंतरजातीय विवाह भी किया।

मुख्यमंत्री ने मूकबधिर बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और विकलांगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की पहल की। सभी 31 विवाहित जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री और 50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?