Breaking News

मंत्री गोविंद राजपूत के भ्रष्टाचार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से जवाब की मांग

मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अब कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जवाब मांगा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि गोविंद राजपूत की 1250 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति है, और यह काली कमाई प्रदेश के एक केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाई जाती थी। सिंघार ने आरोप लगाया कि मंत्री राजपूत सिंधिया के करीबी हैं, इसलिए इस मामले में सिंधिया को ही जवाब देना चाहिए।

उमंग सिंघार ने राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मंत्री गोविंद राजपूत पर आरोप लगाया कि उन्होंने परिवहन विभाग के रैकेट को संभालते हुए करोड़ों की कमाई की और इसके जरिए कई संपत्तियां खरीदीं। साथ ही यह भी आरोप है कि राजपूत ने पत्नी और बच्चों के नाम पर 400 करोड़ रुपए की संपत्ति खरीदी।

बीजेपी ने इस मामले पर पलटवार करते हुए उमंग सिंघार को भ्रष्टाचारी बताया और आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने भी भ्रष्टाचार किया था। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सिंघार पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वह खुद भी कई मामलों में घिरे हुए हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?