Breaking News

एमपी में 90 हजार छात्रों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपए, लैपटॉप खरीदने के लिए मदद

भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75% या उससे ज्यादा अंक लाने वाले 90,000 छात्रों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाएगी। राजधानी भोपाल के 4477 छात्र इस योजना में शामिल हैं। यह कार्यक्रम 21 फरवरी को प्रशासनिक भवन अकादमी परिसर में आयोजित होगा।

बैंक खातों में आएगी राशि:
स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से छात्रों के बैंक खातों की जानकारी ली है। योजना की राशि सीधे छात्रों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

स्कूल टॉपर छात्रों को स्कूटी की राशि का इंतजार:
अपने स्कूल में टॉप करने वाले 128 छात्रों का चयन किया गया था, जिसमें से 50 छात्रों को सीएम के कार्यक्रम में स्कूटी की चाबी दी गई। लेकिन बाकी छात्रों को अब भी स्कूटी की राशि का इंतजार है। प्रदेश में कुल 7800 छात्रों को यह राशि मिलनी है। स्कूल प्राचार्य अभी भी छात्रों के दस्तावेज जमा कर रहे हैं, इसलिए स्कूटी की राशि मिलना थोड़ा देर से हो रहा है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?