Breaking News

नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत, बड़ी राहत मिली

जयपुर: नरेश मीणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामला बारां जिले में प्रमोद जैन के घर के बाहर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है।

क्या है मामला?
साल 2023 में प्रमोद जैन भाया के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन में नरेश मीणा पर भीड़ को उग्र करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में बारां के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

हाईकोर्ट का फैसला:
हाईकोर्ट के जज सुदेश बंसल ने नरेश मीणा को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

अब भी जेल में हैं नरेश मीणा:
हालांकि, नरेश मीणा अभी भी एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में जेल में बंद हैं। यह मामला देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान का है, जब उनके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुए थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?