Breaking News

NEET PG 2025: MD-MS स्ट्रे वेकेंसी राउंड में प्रवेश लेना जरूरी, नहीं तो अगले साल नीट पीजी से भी होंगे वंचित

NEET PG 2025 के तहत प्रदेश में एमडी-एमएस के पीजी कोर्स की काउंसलिंग अब अंतिम चरण में है। स्ट्रे वेकेंसी राउंड की च्वाइस फिलिंग से पहले कुछ छात्रों की याचिका पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।

इस राउंड में प्रवेश लेना अनिवार्य है, क्योंकि अगर छात्र स्ट्रे वेकेंसी राउंड में प्रवेश नहीं लेते हैं, तो वह अगले साल NEET PG से वंचित हो जाएंगे। इसके बाद, सीटें खाली रह जाएंगी, और एनएमसी ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे छात्रों की सिक्योरिटी डिपाजिट मनी जब्त कर ली जाएगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सोमवार को स्ट्रे वेकेंसी राउंड की च्वाइस फिलिंग को स्थगित कर दिया है, और हाईकोर्ट के अगले आदेश के बाद इसे शुरू किया जाएगा।

प्रदेश में एमडी-एमएस की काउंसलिंग के तीन राउंड में 74 में से 64 सीटों पर एडमिशन हो चुका है। इसके अलावा, ऑल इंडिया कोटे की सीटों पर भी एडमिशन हुआ है, जबकि केवल 17 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर स्ट्रे वेकेंसी राउंड के जरिए एडमिशन हो सकता है। प्रदेश में कुल 502 पीजी सीटें हैं, जिनमें से 319 सीटें स्टेट कोटे की हैं।

About admin

Check Also

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की ओर से हर साल 125 स्कॉलरशिप दी जाती हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा का मौका मिल सके। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से विदेश नहीं जा पाते। 👉 क्या है यह स्कॉलरशिप? इस योजना को National Overseas Scholarship (NOS) कहा जाता है, जिसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय संचालित करता है। 📌 कौन कर सकता है आवेदन? कम से कम 60% अंक जरूरी उम्र 35 साल से कम परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम SC, ST, Nomadic Tribes और अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र पात्र 📌 क्या-क्या मिलेगा? पूरी ट्यूशन फीस रहने के लिए सालाना भत्ता यात्रा खर्च (हवाई टिकट) वीजा और मेडिकल खर्च 👉 यानी छात्रों को लगभग पूरा खर्च सरकार उठाती है, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के पढ़ाई कर सकें। 📌 कैसे करें आवेदन? आधिकारिक वेबसाइट: nosmsje.gov.in ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे 📌 सीटों का बंटवारा कुल 125 स्कॉलरशिप 115 SC छात्रों के लिए 30% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व 👉 निष्कर्ष: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन पैसे की समस्या है, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?