Breaking News

अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरामीटर खत्म होगा: अब जयपुर में नहीं होंगे अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मैच; हेरिटेज गोल्फ क्लब में बन रही 2 मंजिला पार्किंग

जयपुर के हेरिटेज गोल्फ क्लब में अब अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगें। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय पैरामीटर है। यहां बनाई जा रही अंडरग्राउंड पार्किंग से 70 पार और 18 होल वाले गोल्फ ग्राउंड का 1 होल और 4 पार खत्म हो जाएंगे। इससे यह 17 होल और 66 पार का रह जाएगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरामीटर भी खत्म हो जाएगा। जेडीए जहां पार्किंग बना रहा है, वहां क्लब के खिलाड़ियों की पार्किंग होती थी।

ऐसे में खिलाड़ियों के वाहन खड़ा करने के लिए होल नंबर 1 की जगह को काम में लिया जाएगा। यहां जिस दिन से पार्किंग शुरू हो जाएगी क्लब 17 होल का हो जाएगा। इससे 1944 में तैयार देश का हेरिटेज गोल्फ क्लब दिल्ली, हैदराबाद, चंड़ीगढ़, कोलकाता, मुंबई जैसे बड़े शहरों के अंतरराष्ट्रीय स्तर वाले गोल्फ क्लब की श्रेणी से बाहर हो जाएगा।

हालांकि जेडीए इसके बदले में क्लब के अंदर ही कुछ जगह देने को तैयार है, जिसे हाल ही में खाली कराया गया है। होल नंबर 1 की जगह खिलाड़ियों की पार्किंग शुरू होने के बाद इस खाली जगह एक होल दिया जाएगा।

ये है नियम

जिस गोल्फ क्लब के पास 72 पार और 18 होल होते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब का दर्जा मिलता है। हमारे क्लब में 70 पार और 18 होल होने से आईजीयू स्तर के गोल्फ टूर्नामेंट खेले जाते हैं। अगर पार की संख्या कम होगी तो अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट नहीं होंगे।

ये पड़ेगा असर

17 होल रह जाने से भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से आयोजित होने वाले टूर्नामेंट नहीं खेले जाएंगे। मौजूदा स्थिति की बात करें तो जूनियर, सीनियर सहित करीब 10 टूर्नामेंट सालभर में खेले जाते हैं। इसके अलावा सीनियर और महिला-पुरुष खिलाड़ियों के होने वाले टूर्नामेंट भी यहां नहीं खेले जाएंगे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?