Breaking News

रीट परीक्षा: कड़ी सुरक्षा में हुई शुरुआत, लेट आने वालों को नहीं मिली एंट्री

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET-2024) सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। 27 और 28 फरवरी को होने वाली इस परीक्षा में बायोमैट्रिक्स, फेस रिकॉग्निशन और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की गई। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

सख्त चेकिंग के बाद ही एंट्री

  • परीक्षार्थियों को फेस रिकॉग्निशन और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
  • किसी भी डमी कैंडिडेट को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया।
  • हाथों में बंधे धागे तक खुलवा दिए गए और पूरी जांच के बाद ही एंट्री मिली।
  • परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और 1 घंटे बाद गेट बंद कर दिया गया

लेट आने वालों को नहीं मिली एंट्री

  • परीक्षा केंद्र पर देर से आने वाले परीक्षार्थी बाहर ही रह गए
  • कई परीक्षार्थी एंट्री के लिए मिन्नतें करते नजर आए, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
  • परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले ही गेट बंद कर दिया गया

केंद्रों पर सख्त नियम लागू

  • परीक्षार्थियों को सिर्फ चप्पल और हाफ स्लीव्स की शर्ट पहनकर आने की अनुमति दी गई।
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, चेन, अंगूठी, डायरी, पर्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
  • सिख धर्म के परीक्षार्थियों को कृपाण, कड़ा और पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई।
  • परीक्षार्थी सिर्फ प्रवेश पत्र, आधार कार्ड (स्वप्रमाणित कॉपी) और नीला या काला बॉलपेन ही साथ ले जा सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीसीटीवी कैमरों और बायोमेट्रिक सिस्टम की मदद से हर परीक्षार्थी पर नजर रखी गई। प्रशासन ने परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए

About admin

Check Also

RTE एडमिशन 2026-27 की लॉटरी आज, 6.34 लाख आवेदनों की किस्मत का होगा फैसला

राजस्थान में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?