Breaking News

बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा? 5 मार्च को गुप्त मतदान से होगा फैसला

बिलासपुर: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिलासपुर जिला पंचायत के 17 क्षेत्रों से चुने गए सदस्यों का फैसला आ चुका है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है।

5 मार्च को गुप्त मतदान से होगा चुनाव

बिलासपुर जिला पंचायत में 17 सीटों में से 4 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थीं। इनमें से 2 सीटें भाजपा को और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली हैं। अब 5 मार्च को गुप्त मतदान के जरिए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

भाजपा को बहुमत, लेकिन क्रॉस वोटिंग का खतरा

  • भाजपा ने 9 सीटें जीतीं
  • कांग्रेस को 4 सीटें मिलीं
  • 4 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की

भाजपा के पास अधिक सदस्य हैं, लेकिन क्रॉस वोटिंग का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता सभी जीते हुए सदस्यों से बातचीत कर समीकरण बैठाने में जुटे हुए हैं

कांग्रेस भी रणनीति बना रही

कांग्रेस ने भी अपनी 4 सीटों और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन से रणनीति बनानी शुरू कर दी है3 निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस के बागी माने जा रहे हैं, जिससे उनके पास 7 सीटों का समर्थन हो सकता है। अगर निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेस के साथ जाते हैं तो मुकाबला कड़ा हो सकता है।

भाजपा के संभावित उम्मीदवार

भाजपा से राजेश सूर्यवंशी (क्षेत्र क्रमांक-2) और अरुणा सूर्या (क्षेत्र क्रमांक-11) प्रमुख दावेदार हैं। ये दोनों एससी वर्ग के लिए आरक्षित क्षेत्र से जीते हैं। भाजपा चाहती है कि कोई और पार्टी उनके वोटों में सेंध न लगा सके।

निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य

क्रम नाम पार्टी
01 अनुसुइया जागेंद्र कश्यप भाजपा
02 राजेश सूर्यवंशी भाजपा
03 स्मृति त्रिलोक श्रीवास निर्दलीय
04 अनिता राजेंद्र शुक्ला कांग्रेस
05 गोविंद राम यादव भाजपा
06 ललिता संतोष कश्यप भाजपा
07 शिवेंद्र प्रताप कौशिक कांग्रेस
08 भारती नीरज माली भाजपा
09 अंबिका विनोद साहू भाजपा
10 राजेंद्र धीवर कांग्रेस
11 अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या भाजपा
12 दामोदर कांत निर्दलीय
13 सतकली बावरे निर्दलीय
14 राधा खिलावन पटेल भाजपा
15 निरंजन सिंह पैकरा भाजपा
16 रजनी पिंटू मरकाम कांग्रेस
17 जयकुमारी प्रभु जगत निर्दलीय

आगामी प्रक्रिया:

  • 4 मार्च – जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव
  • 5 मार्च – जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव

– संदीप अग्रवाल, सीईओ, जिला पंचायत, बिलासपुर

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?