Breaking News

मार्च के पहले हफ्ते में तेजी से बढ़ेगा तापमान, बादलों से अब भी ठंड का अहसास

मार्च के शुरुआत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रात में हल्की ठंड अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहने से हल्की बूंदाबांदी के भी आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है

दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। गुरुवार को तेज धूप के कारण दिन का तापमान 28.9 डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसी कारण दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हुई। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था।

नया पश्चिमी विक्षोभ फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे तापमान में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जबलपुर संभाग समेत कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजस्थान के पास बने चक्रवात का असर भी देखने को मिलेगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?