Related Articles
होली से पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 रुपए बढ़ा दिए हैं। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
कमर्शियल सिलेंडर के नए दाम
- पहले 1824.50 रुपए में मिलता था।
- अब 1830.50 रुपए में मिलेगा।
- घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 806.50 रुपए पर ही बनी हुई है।
पहले कम हुए थे दाम
- जनवरी में 14.50 रुपए सस्ता हुआ था।
- फरवरी में 6 रुपए की कटौती हुई थी।
- मार्च में फिर से 6 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को होली से पहले बड़ा झटका लगा है।