Breaking News

IPS अधिकारी ने 350 KM दूर बैठे अपराधी को सबक सिखाया, 12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

प्रतापगढ़: जयपुर में बैठे IPS अधिकारी अमित कुमार ने प्रतापगढ़ जिले में बैठे अपराधी जानशेर खान पर बड़ी कार्रवाई की है। जानशेर की 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

कैसे हुई कार्रवाई?

प्रतापगढ़ में 30 अगस्त 2023 को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति मुस्तफा बोहरा ने जहर खा लिया था। घटना की सूचना मिलने पर उस समय के एसपी अमित कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मुस्तफा का वीडियो बयान दर्ज किया

मुस्तफा ने बयान में बताया कि जानशेर खान और उसके साथियों ने उसकी संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया था। कुछ देर बाद ही मुस्तफा की मौत हो गई।

इसके बाद एसपी अमित कुमार ने गहन जांच की और पाया कि जानशेर और उसके साथी कई निर्दोष लोगों की संपत्ति पर अवैध कब्जे करते थे।

12 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

पूरी जांच के बाद जानशेर की 12 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति फ्रीज कर दी गई। आयकर विभाग और तहसीलदार भी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह संपत्ति किसी और के नाम ट्रांसफर न हो सके।

IPS अमित कुमार ने नहीं छोड़ा केस

एसपी अमित कुमार का जयपुर तबादला हो जाने के बाद भी उन्होंने इस केस को नहीं छोड़ा और आखिरकार अपराधी को सबक सिखा दिया। इस कार्रवाई से अपराधियों में खलबली मच गई है और प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध तरीकों से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई जारी रहेगी।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?