छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। गोरखपुर स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस कुछ दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।
कब-कब रद्द रहेगी ट्रेन?
रेलवे के अनुसार, लखनऊ रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है, इसलिए ट्रेन 24 अप्रैल से 5 मई तक कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहेगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां:
-
18205 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) → 24 अप्रैल और 1 मई को दुर्ग से रद्द
-
18206 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) → 26 अप्रैल और 3 मई को नौतनवा से रद्द
-
18201 (दुर्ग-नौतनवा एक्स.) → 25 अप्रैल और 3 मई को दुर्ग से रद्द
-
18202 (नौतनवा-दुर्ग एक्स.) → 27 अप्रैल और 5 मई को नौतनवा से रद्द
यात्रियों को सलाह
जो यात्री इन तारीखों में बिहार जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन पर जानकारी जरूर लें।
CHANNEL009 Connects India
