Breaking News

अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा: अप्रैल के पहले हफ्ते में होंगे शामिल

दंतेवाड़ा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अप्रैल के पहले सप्ताह में दंतेवाड़ा आने वाले हैं। वे बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हालांकि, उनके दौरे की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 3 या 4 अप्रैल को उनके आने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मिल सकते हैं और नक्सली गतिविधियों पर समीक्षा बैठक कर सकते हैं। इसके अलावा, वे चैत्र नवरात्र के मौके पर मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शाह की यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैहाई स्कूल मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

सरकारी योजनाओं के स्टॉल भी लगेंगे

हाई स्कूल मैदान में शाह के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां 132 फीट चौड़ा और 332 फीट लंबा बड़ा डोम बनाया जा रहा है। मुख्य मंच 72 फीट चौड़ा और 40 फीट लंबा होगा। इसके अलावा, सरकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे

साढ़े तीन महीने बाद बस्तर में शाह का दूसरा दौरा

अमित शाह करीब साढ़े तीन महीने बाद बस्तर का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 15 दिसंबर 2024 को जगदलपुर आए थे, जहां उन्होंने बस्तरिया ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस बार वे बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?