Breaking News

जयपुर में तेजाजी मंदिर की मूर्ति तोड़ने पर हंगामा, लोगों ने टोंक रोड किया जाम

जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में शुक्रवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने वीर तेजाजी मंदिर की मूर्ति तोड़ दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। प्रताप नगर में मौजूद इस मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया।

लोगों का विरोध और सड़क जाम

शनिवार सुबह सैकड़ों श्रद्धालु, स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए सड़क पर उतर आए। विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। गुस्साए लोगों ने जयपुर-टोंक रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल, विधायक विकास चौधरी और रामनिवास गावाड़िया मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने की साजिश बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस घटना की न्यायिक जांच हो

पुलिस ने संभाली स्थिति

तनाव को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गयाप्रताप नगर थाने की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाजार बंद, इलाके में बढ़ा तनाव

इस घटना के विरोध में सांगानेर क्षेत्र में बाजार बंद कर दिए गए। प्रताप नगर सेक्टर-3 में भी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और प्रशासन से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। फिलहाल, पुलिस टोंक रोड पर लगे जाम को खुलवाने और लोगों को शांतिपूर्वक घर लौटने के लिए समझाने में जुटी हुई है

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?