Related Articles
लखनऊ: ईद-उल-फितर के मौके पर 30 और 31 मार्च को लखनऊ में 27 रूट डायवर्जन लागू किए जाएंगे। ये प्रतिबंध 30 मार्च सुबह 7 बजे से 31 मार्च को नमाज खत्म होने तक लागू रहेंगे। खासतौर पर पुराने लखनऊ, पक्का पुल, लाल पुल और ऐशबाग इलाके में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें।
मुख्य ट्रैफिक डायवर्जन:
-
सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
-
पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर खदरा तिराहे से आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
-
हरदोई रोड/बालागंज से आने वाले बड़े वाहन व सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएंगी।
-
कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा जाने वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
-
नींबू पार्क चौराहे से बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
-
शाहमीना तिराहे से पक्का पुल टीले वाली मस्जिद की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
-
डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
ईदगाह क्षेत्र में खास ट्रैफिक प्रतिबंध:
-
बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर सिर्फ नमाजियों के वाहनों को अनुमति मिलेगी।
-
नाका से ऐशबाग की ओर केवल नमाज में शामिल होने वाले वाहनों को जाने दिया जाएगा।
-
यहियागंज से ऐशबाग ईदगाह की ओर आम यातायात बंद रहेगा।
-
ऐशबाग पुल के नीचे से आने वाले वाहन ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर नहीं जा सकेंगे।
-
बाबूलाल हलवाई रोड और मास्टर कन्हैयालाल रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश:
✅ यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें।
✅ पुराने लखनऊ, पक्का पुल, लाल पुल, ऐशबाग और बड़ा इमामबाड़ा के रास्तों से बचें।
✅ सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें।
✅ ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
✅ डायवर्जन वाले क्षेत्रों में निजी वाहन ले जाने से बचें।
✅ भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन पार्किंग न करें।
लखनऊ पुलिस की अपील:
लखनऊ पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और डायवर्टेड रूट्स से बचने की अपील की है।
CHANNEL009 Connects India
