Breaking News

मौसम में बार-बार बदलाव से किसान चिंतित, कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरे

सुबह बारिश, दिन में धूप और रात में फिर बूंदाबांदी

जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं, तो कभी अचानक तापमान बढ़ जाता है। गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई, फिर तेज धूप निकली, लेकिन रात में फिर से बादल गरजे और बूंदाबांदी हुई।

इस बदलाव से किसान परेशान हैं, क्योंकि इस समय खेतों में गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। अगर बारिश ज्यादा हुई, तो कटी फसल खराब हो सकती है। हालांकि, गुरुवार को निकली धूप से किसानों को थोड़ी राहत मिली।


ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी

जैसीनगर के कंदेला गांव में बेर के आकार के ओले गिरे, जबकि गौरझामर इलाके में बारिश हुई। इससे किसानों में फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस साल जिले में 3 लाख 5 हजार हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इसमें से करीब 70% फसल कट चुकी है, जबकि 20-25% फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। वहीं, 5-10% फसल कटकर खेतों में पड़ी है, जिसे अभी तक थ्रेसिंग नहीं हुई।

कृषि विभाग के अनुसार, गुरुवार को हुई बूंदाबांदी से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।


कल से साफ हो जाएगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा तक टर्फ बना हुआ है। साथ ही, साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है, जिससे मध्यप्रदेश में बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, शुक्रवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और दूसरे सप्ताह से लू चलने की संभावना है। महीने के आखिरी सप्ताह में दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

About admin

Check Also

उत्तराखंड में प्री-मानसून का कहर: भारी बारिश और बर्फबारी, आज ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार देर …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?