Related Articles
ब्रहमाकुमारीज की प्रमुख और राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं। दादी ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।
शांतिवन में होगा अंतिम दर्शन
दादी रतनमोहिनी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह राजस्थान के आबू रोड स्थित ब्रहमाकुमारीज के मुख्यालय ‘शांतिवन’ में रखा जाएगा, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। ब्रहमाकुमारीज के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से इस जानकारी की पुष्टि की गई है।
फेसबुक पर श्रद्धांजलि संदेश
फेसबुक पर लिखा गया है कि – “हमारी परम आदरणीय, ममतामयी मां समान राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने 101 वर्ष की उम्र में सूक्ष्म लोक में प्रवेश किया है। उनकी दिव्य उपस्थिति और शुद्ध ऊर्जा लाखों लोगों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनकी प्रेम, सादगी और उच्च दृष्टि की विरासत हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगी।” दादी रतनमोहिनी वर्ष 2021 से ब्रहमाकुमारीज की प्रशासनिक प्रमुख थीं।
दादी रतनमोहिनी का जीवन परिचय
दादी रतनमोहिनी का जन्म 25 मार्च 1925 को हैदराबाद, सिंध में हुआ था। वे मात्र 11 वर्ष की उम्र में ब्रहमाकुमारी संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आई थीं। वर्ष 2021 में उन्हें संस्थान की आध्यात्मिक प्रमुख बनाया गया था। दादी रतनमोहिनी विश्वभर में फैले 5500 से अधिक सेवा केंद्रों और 30,000 से ज्यादा पाठशालाओं की अध्यात्मिक प्रमुख थीं।
उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए, लाखों लोग आज भी आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं।
CHANNEL009 Connects India
